कनाडा में भारतीय की गोली मरकर हत्या: ड्रग के कारोबार से जुड़ें होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

ओटावा। कनाडा के सरे में कथित तौर पर संगठित अपराध से जुड़े गोलीबारी के एक मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया की खबर से यह जानकारी मिली। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना शनिवार रात सरे के सुलिवन हाइट्स इलाके के टाउनहाउस परिसर में हुई, जहां एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। 

इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान 27 वर्षीय जसमन सेखों के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, "सेखों का पहले पुलिस के साथ संपर्क रहा था और उसके मादक पदार्थ के कारोबार से जुड़े होने की आशंका थी। शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह संगठित अपराध से जुड़ी लक्षित वारदात थी।" 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सेखों का पहले एक काले रंग की एसयूवी ने पीछा किया, जिसके बाद उसमें सवार दो लोग बाहर निकले और उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर सेखों घायल अवस्था में मिला, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

घटना के बाद समीप में एक जलता हुआ वाहन भी मिला। अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि क्या यह वाहन इस घटना से संबंधित है। रिपोर्ट के अनुसार, सार्जेंट फ्रेडा फोंग ने कहा, "जांचकर्ता हत्या की परिस्थितियों का पता लगाने और इसमें शामिल सभी पक्षों की पहचान करने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं।" पिछले 48 घंटों में सरे में गोलीबारी की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें :
लखनऊ पहुंची कंबोडिया की राजदूत: ललित कला अकादमी का किया दौरा, कलाकारों से की मुलाकात 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म