Defence Corridor : यूपी डिफेंस कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार ने जारी की 24.49 करोड़ की धनराशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर-झांसी में खरीदी जाएगी जमीन, रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम

राज्य ब्यूरो/लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश सरकार ने डिफेंस कॉरिडोर परियोजना को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कानपुर नगर और झांसी जिले में भूमि क्रय के लिए 24.49 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इस संबंध में शासन स्तर से आदेश जारी कर दिया गया है।

शासनादेश के अनुसार, कानपुर नगर के लिए 15 करोड़ और झांसी के लिए 9.49 करोड़ रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। यह राशि डिफेंस कॉरिडोर के तहत औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से भूमि उपलब्ध कराने में खर्च की जाएगी।

सरकार ने जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भूमि क्रय की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमसम्मत तरीके से पूरी की जाए। धनराशि का उपयोग केवल स्वीकृत मद में ही किया जाएगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता या दुरुपयोग की स्थिति में संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि भूमि अधिग्रहण और उससे जुड़े कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि परियोजना का लाभ जल्द से जल्द निवेशकों और स्थानीय लोगों तक पहुंच सके।

संबंधित समाचार