नर्सिंग शिक्षा को लेकर एबीवीएमयू का जपाइगो इंडिया से करार, 20 हजार छात्रों को मिलेगा आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण, जानें कितनें कॉलेज होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : नर्सिंग शिक्षा को आधुनिक और व्यावहारिक बनाने की दिशा में अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) ने जपाइगो इंडिया के साथ करार किया है। इस पहल के तहत प्रदेश के 280 नर्सिंग कॉलेजों में अध्ययनरत करीब 20 हजार बीएससी, एमएससी, एएनएम और जीएनएम छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कुलपति डॉ. अमित देवगन ने बताया कि इस करार के अंतर्गत छात्रों को केवल कक्षा आधारित शिक्षा तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि अस्पतालों में उपयोग होने वाली डिजिटल प्रणालियों का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीन नर्सिंग अशोक विश्नोई और परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला के अनुसार, इस पहल से न केवल नर्सिंग शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

इस कार्यक्रम के तहत वर्चुअल और सिमुलेशन आधारित शिक्षा को भी बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए आजीवन सीखने के मॉड्यूल विकसित किए जाएंगे। यह पूरी पहल डेटा आधारित गुणवत्ता सुधार और मजबूत शैक्षणिक शासन की रणनीति पर आधारित है, जो आने वाले समय में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है।

संबंधित समाचार