चैत्र नवरात्र पर हल्द्वानी मेयर ने लिया आशीर्वाद, नगर निगम परिसर में 150 कन्याओं का पूजन कर बांटा प्रसाद
हल्द्धानी। उत्तराखंड में हल्द्वानी नगर निगम में स्वच्छता कर्मियों की कन्याओं को भोजन कराया गया और और देश-प्रदेश की समृद्धि सुख और खुशहाली की कामना की गई। इस कन्या भोज में कन्याओं की संख्या 150 के आसपास पहुंच गई।
हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मेयर बनने के बाद आज दूसरी बार चैत्र नवरात्र में कन्याओं से आशीर्वाद लिया। नगर निगम परिसर में पूजा अर्चना हुई, माता रानी का पूजन हुआ और उसके बाद कन्याओं को भोज कराया गया।
इस मौके पर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि पर्यावरण मित्रों की कन्याओं को भोजन करना ही माता रानी की सच्ची सेवा और आस्था है इस मौके पर स्वच्छताकर्मी और कन्याओं की माताएं ने कहा कि नगर निगम में कन्या भोज आयोजित होने का मतलब है कि नगर निगम स्वच्छता कर्मियों को अपने परिवार की तरह मानता है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम में कन्या भोज का आयोजन उनके लिए भगवान की किसी आशीर्वाद से कम नहीं है, पर्यावरण मित्र राहत मसीह ने कहा पर्यावरण मित्रों की कन्याओं को नगर निगम में कन्या भोज करना समरसता और समानता का प्रतीक है, इसके लिए उन्होंने पूरे नगर निगम और महापौर का आभार जताया।
