Uttrakhand: सोते वक्त दोस्त की बिगड़ी नीयत...किया कुकर्म का प्रयास तो पत्थर से कुचलकर मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। एक युवक ने दूसरे युवक को कुकर्म करने का प्रयास करने पर पत्थर से सिर फोड़कर मार डाला। पुलिस ने रिकॉर्ड समय में हत्यारोपी संजीव (20) निवासी सिरसी रहमतपुर थाना मैनाढेर, संभल उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक सिटी कोतवाली रितेश शाह के अनुसार, मायादेवी मंदिर पार्किंग में दो लोगों के बीच लड़ाई में एक युवक ने दूसरे व्यक्ति के सिर पर पत्थर मारकर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया था। सूचना पर पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने खुद वादी बन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और विभिन्न स्तर से सबूत एवं जानकारी जुटाकर करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद हत्यारोपी संजीव को ललतारा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि, वह करीब 15 दिनों से उस व्यक्ति के साथ कबाड़ का काम कर रहा था। घटना के समय दोनों ने साथ शराब पी थी। उसके बाद जब दोनों पेड़ के नीचे सो रहे थे तो उस व्यक्ति ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की थी। 3-4 बार मना करने के बाद भी न मानने पर उसने पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर दिए थे।


संबंधित समाचार