Bareilly: पेट्रोल पंपों पर नहीं तेल की किल्लत...भ्रामक खबरों से दूर रहने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के चलते पेट्रोल-डीजल की कमी की सुगबुगाहट है, लेकिन शहर के पेट्रोल पंपों पर किसी भी तरह की भीड़ या तेल की कमी देखने को नहीं मिल रही है। सभी पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य है।

चौकी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार को नजारा बिल्कुल आम दिनों जैसा था। लोग बिना लाइन या अफरा-तफरी के अपने वाहनों में तेल भरवाते नजर आए। पेट्रोल पंप के मालिक राकेश अग्रवाल ने बताया कि सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। हालांकि अफवाहों की वजह से थोड़ी खपत जरूर बढ़ी है, लेकिन पैनिक होने जैसी कोई बात नहीं है। 

पंप पर पेट्रोल भरवाने आए ग्राहकों ने बताया कि उन्हें तेल लेने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा और स्थिति बिल्कुल सामान्य है। वहींश्याम नाम के एक अन्य ग्राहक ने भी कहा कि उन्हें अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि लोग भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।

संबंधित समाचार