कानपुर : रामनवमी पर शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा एवं ज्वारा जुलूस को देखते हुए पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बेकनगंज थाना क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और रूट मार्च किया।

पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए।साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। 

अधिकारियों ने आमजन से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की, जबकि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अर्चना सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। शोभायात्रा की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार की जा रही है। 

संबंधित समाचार