Moradabad: टैक्स के बड़े बकाएदारों पर नगर निगम ने की कार्रवाई , 84.13 लाख वसूले
मुरादाबाद, अमृत विचार। वर्तमान वित्तीय वर्ष के आखिरी मार्च के महीने में नगर निगम की ओर से गृहकर व जलकर का बकाया न जमा करने वालों पर सख्ती की जा रही है। टीमों ने बुधवार को 18 बड़े बकाएदारों के प्रतिष्ठान सील कर दिए। 84,13,435 रुपये के बकाए टैक्स की धनराशि भी वसूल की।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह, कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीमों ने बकाया वसूली के लिए अभियान में सख्ती की। पीरगैब निवासी हाजी मोहम्मद रफीक पर टैक्स का 73,482 रुपये बकाया था जिसके चलते उनका प्रतिष्ठान सील कर दिया। इसके साथ ही काजी टोला के शराफत हुसैन पर 1,92, 084 रुपये और तहसील स्कूल की छोटी पत्नी हामिद उल्ला पर 1,29,312 रुपये व यहीं की कुबरा बेगम पर 1,02,813 रुपये और तहसील स्कूल के ही जाने आलम पर टैक्स की 1,21,604 रुपये के बकाए में प्रतिष्ठान सील किए गए।
इसके अलावा किसरौल के मोहम्मद उस्मान पर 1,34,553.86 रुपये, अब्दुल मजीद व अजीज पर 2,00,014.68 रुपये मोहम्मद अहमद पर टैक्स का 1,09,169.57 रुपये बकाएदारी के चलते प्रतिष्ठान सील किए गए। शमशादी बेगम, सराय हुसैनी बेगम पर 1,58,278.52 रुपये, हरथला के खलील अहमद पर 1,19,631.15 रुपये, मोहनलाल सिंह पर 1,46,775.29 रुपये, नफीस अहमद पर 1,07,400.62 रुपये, शहाना बेगम पर 1,32,908 रुपये, सल्लू सिंह पर टैक्स का 2,35,847.02 रुपये का बकाया था जिसके चलते उनके प्रतिष्ठान पर ताला जड़कर सील कर दिया गया।
इसके अलावा रहमत नगर के गामा पर 2,33,782 रुपये और सर सैय्यद नगर के आबिद हुसैन पर 4,93,919.84 रुपये, सर सैय्यद नगर की ही सलमा नासिर पर 1,91,148.13 रुपये का बकाया था जिसमें से 50 हजार रुपये जमा किया गया, वहीं इसी क्षेत्र के निवासी कौसर अली पर भी 1,85,521.77 रुपये बकाया था, जिसमें मौके पर 50,000 रुपये जमा करने के बाद भी पूरा बकाया न जमा करने के चलते प्रतिष्ठान सील कर दिए गए। इसके अलावा रहमत नगर के लियाकत हुसैन पर भी 1,35,247.59 रुपये की बकाएदारी के चलते प्रतिष्ठान सील हुआ।
इसके अलावा मोहल्ला ठठेरा, पीरजादा, करूला, पंडित नगला, दिल्ली रोड, कांठ रोड एवं रामपुर रोड आदि क्षेत्र में भी भवनों को सील किया गया। टीमों ने कुल 84,13,435 रुपये का टैक्स का बकाया भी वसूल किया। इस दौरान कर अधीक्षक प्रदीप कुमार चौधरी, मंगल सिंह पापड़ा के अलावा सभी राजस्व निरीक्षक, कर संग्रहकर्ता और प्रवर्तन दल के सदस्य मौजूद रहे। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने टीमों को निर्देश दिया है कि 31 मार्च तक हर हाल में गृहकर व जलकर की शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करें। ऐसा न करने वाले निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
