गोरखपुर में CM योगी का जनता दर्शन, समस्याएं सुन बोले-जमीन कब्जे और अपराध पर सख्ती, हर समस्या का त्वरित समाधान

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ/गोरखपुर, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

वायरल तस्वीर (19)

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की हर शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

वायरल तस्वीर (21)

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना होगा।

वायरल तस्वीर (20)

जमीन कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

वायरल तस्वीर (22)

उन्होंने कहा कि गरीबों को उजाड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा न जाए और उनकी संपत्ति पर उनका ही अधिकार सुनिश्चित किया जाए।

वायरल तस्वीर (23)

पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री ने पहले आपसी संवाद से समाधान निकालने और जरूरत पड़ने पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इलाज के लिए तुरंत मदद का भरोसा

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

वायरल तस्वीर (18)

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जरूरतमंदों के इलाज का एस्टीमेट शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराया जाए, ताकि सरकार तुरंत सहायता दे सके।

वायरल तस्वीर (17)

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद गोशाला जाकर गोवंश को दुलारा और अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

ये भी पढ़ें :  
संभल एसपी बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई: कपल का क्यूट डांस हुआ वायरल, 29 मार्च को होगी शादी

संबंधित समाचार