अमेठी: कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद करने को बांटे कंबल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, जायस। तहसीलदार तिलोई पवन कुमार शर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि इस शीतकाल में कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद हो। इसी क्रम में तहसील प्रशासन अपने तीनों ब्लाक में शासन की ओर से 2300 कंबल वितरण करा रहा है। विकास खंड बहादुरपुर में भी 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल …

अमेठी, जायस। तहसीलदार तिलोई पवन कुमार शर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि इस शीतकाल में कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद हो। इसी क्रम में तहसील प्रशासन अपने तीनों ब्लाक में शासन की ओर से 2300 कंबल वितरण करा रहा है। विकास खंड बहादुरपुर में भी 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया जाएगा। जिसकी शुरुआत बुधवार से की गई।
बुधवार को ब्लाक सभागार बहादुरपुर में तहसीलदार तिलोई पवन कुमार शर्मा ने पूर्व ब्लाक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कंबल वितरण किया।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश कुमार सिंह ने कहा कि जरूरतमंद तबके के लोगों की सेवा व मदद करना पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे कमजोर तबके के गरीबों की सहायता करना समाज के सक्षम लोगों का मुख्य दायित्व है। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप सिंघल ने जरूरतमंदों को कंबल प्रदान करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड से हर तबके के लोगों को परेशानी होती है। जरूरतमंद लोगों की मदद करना इंसानियत की सीख देता है। इसलिए हम सभी लोगों को चाहिए कि ऐसे लोगों की मदद ज़रूर करें।

बहादुरपुर ब्लाक में कंबल वितरण की खबर फैलते ही ब्लाक परिसर में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। लेकिन अंत में तमाम ऐसे जरूरतमंद भी देखे गए जिन्हें कंबल नहीं मिल सका। इस मौके पर मुख्य रूप से एडीओ पंचायत अनिल कुमार, प्रधान रमेश कुमार सोनकर, प्रधान मोहम्मद अब्बास, प्रधान त्रिभवन भारती, प्रधान नंदलाल, संजय कुमार, मुस्तकीम बघेल, प्रदीप सिंह मुन्ना, सभासद अशोक कुमार, सत्येंद्र तिवारी सहित तमाम जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार