आज और कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्थाः पुलिस भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा के चलते रहेगा रूट डायवर्जन
शनिवार को क्रासकंट्री और रविवार को होगा मैराथन का आयोजन
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की पुलिस/पीएसी आरक्षी और उपनिरीक्षक पदों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती-2023 के लिए शनिवार व रविवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने बताया कि शनिवार को क्रासकंट्री (10 किमी) पीएसी तिराहे और रविवार को मैराथन (42 किमी) रविवार को जी-20 तिराहा शहीद पथ से सुबह 6 बजे से शुरू होगी। इसे देखते हुए बदलाव में बदलाव रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में यातायात कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
शनिवार को कहां रोक, किधर से जाएं
- पीएसी हेड तिराहा से गेट-2, सर्वोदयनगर, वन-वे की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन पीएसी हेड तिराहा से दाहिने मुड़कर फैजाबाद रोड होते हुए जा सकेंगे।
- रहीम नगर चौराहा से सर्वोदय नगर पुल चौराहा की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन वायरलेस चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- कल्याण अपार्टमेंट तिराहा से सर्वोदयनगर चौराहा की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन खुर्रमनगर चौराहा/सेक्टर 25 चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- सेन्ट्रल एकेडमी तिराहा से आरआर बंधा/शक्तिनगर ढ़ाल की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन ग्रीन कारीडोर का प्रयोग करते हुए जा सकेंगे।
- आरआर बंधा चौराहा से शक्तिनगर ढ़ाल की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन ग्रीन कारीडोर का प्रयोग करते हुए जा सकेंगे।
- शक्तिनगर ढ़ाल से कुकरैल ओवरब्रिज/आर0आर0 बंधा/सर्वोदनगर की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन निशातगंज/पालीटेक्निक चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
रविवार को कहां रोक, किधर से जाएं
- जी-20 तिराहा (शहीदपथ) से पिपराघाट तिराहा की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन एसएसबी रैम्प/हुसड़िया अण्डरपास चौराहा उतरकर जा सकेंगे।
- जनेश्वर मिश्र पार्क गोल चक्कर चौराहा से पिपराघाट तिराहा की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन ताज अण्डरपास होते हुए जा सकेंगे।
- पिपराघाट तिराहा से जी-20 तिराहा (शहीदपथ की तरफ रोक रहेगी। ये वाहन जनेश्वर मिश्र पार्क गोल चक्कर चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
