उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में... पीएम मोदी पर अखिलेश यादव ने किया तीखा पलटवार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के उद्घाटन समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए इतना तक कह दिया कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था। वहीं अब इस पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के इस बयान पलटवार करते हुए कहा है कि उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- "हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे। जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता है, जब हार साक्षात दिखने लगती है तो इंसान को न अपने पद का मान रहता है, न ही अपने कथन पर नियंत्रण। उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा, सादर विदाई!"

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

दरसअल नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस नोएडा को अंधविश्वास की वजह से अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे, यहां की सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया तो सीएम इतने डरे हुए थे कि उस कार्यक्रम में नहीं आए। मुझे भी डराने की कोशिश की कि अभी अभी पीएम बने हो नोएडा मत जाओ।

सपा वालों ने इस एयरपोर्ट का काम नहीं होने दिया, कांग्रेस और यूपी की पहले की सरकारों ने इस एयरपोर्ट की नींव नहीं पड़ने दी। पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था, लेकिन आज बीजेपी सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है।

संबंधित समाचार