Tata IPL 2026 : आईपीएल का हुआ आगाज... आरसीबी ने जीता टॉस, सनराइजर्स की पहले बल्लेबाजी
बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया । सनराइजर्स के लिये 23 वर्ष के विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा आईपीएल में पदार्पण करेंगे जबकि आरसीबी में जैकब डफी और अभिनंदन सिंह दो नये चेहरे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI
विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा।
