कानपुर में 1 अप्रैल से बदल जाएगे स्कूलों का समय, गर्मी व सर्दी की अलग-अलग टाइमिंग

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। 1 अप्रैल से शहर के 81 स्कूलों के समय बदल जाएंगे। प्रशासन ने सभी स्कूलों के समय को दो भागों में बांटा है। गर्मियों का समय 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक रखा गया है। जिसमें स्कूलों का समय 6 घंटे की अवधि का रखा है। जिसमें 7, 07:30 व 8 बजे से स्कूल लगेंगे। स्कूलों का समय अलग अलग है। इसी तरह सर्दियों के समय 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक स्कूल 9, 09:30 व सुबह 10 बजे खुलेंगे। इस दौरान भी स्कूलों की अवधि छह घंटे की ही रहेगी।

वहीं जाम से बचने के लिए 81 स्कूलों को 22 चौराहों के हिसाब से बांटा गया है। अभिभावकों व स्कूली वाहनों को सड़क किनारे व स्कूल के गेट के सामने वाहन लगाने पर मनाही हो गई है। ये कदम जाम से बचने के लिए उठाया गया है। सभी स्कूलों को कहा गया है कि किसी भी हाल में स्कूल के सामने सड़क पर वाहनों की पार्किंग न हो। इसके लिए गेट के सामने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। 

सुबह 7 व 9 बजे खुलने वाले स्कूल- एलन हाउस पनकी, मरियमपुर प्री-प्राइमरी, सर पदमपत सिंघानिया, डा. वीरेन्द्र स्वरूप शारदा नगर, सिडलिंग एकेडमी, यूनाइटेड पब्लिक स्कूल, डीपीएस कल्याणपुर, स्वराज इण्डिया और शीलिंग हाउस काकादेव, मदर टेरेसा, किड्स डीपीएस किदवई नगर, चिंटल्स रतनलाल नगर, राधा कृष्ण मेमो. स्कूल, जयपुरिया स्कूल और मेथाडिस्ट हाईस्कूल, सेन्ट मैरी कान्वेंट कैंट।

सुबह 07:30 और 09:30 बजे खुलने वाले स्कूल- राम एजूकेशन सेन्टर पनकी, कैण्डी फ्लाश स्कूल, सनातनधर्म एजूकेशन सेन्टर, भगवन्ती एजूकेशन सेन्टर, मॉउन्ट कार्मल, कैम्ब्रीज हाईस्कूल, हडर्ड स्कूल सिविल लाइन्स, चिन्टल्स स्कूल और मन्टोरा स्कूल कल्याणपुर, गौरव इण्टरनेशल और गुरूनानक मॉडल स्कूल, केडीएमए वर्ल्ड और, फातिमा कॉन्वेंट, मर्सी मेमो. किदवई नगर, सुघर सिंह एकेडमी, एयरफोर्स स्कूल।

सुबह 8 और 10 बजे खुलने वाले स्कूल- डा. वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेन्टर पनकी, सनातनधर्म बा.इ.का. कौशलपुरी, डा. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल सिविल लाइन्स, एलन हाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन्स, सेन्ट फ्रान्सिस जेर्वियस अशोक नगर, आर्मी स्कूल।

संबंधित समाचार