वैश्विक रोजगार दिलाने को ‘स्पीडअप’ सेल शुरू,युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने की पहल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उप्र. कौशल विकास मिशन ने युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ‘स्पीडअप’ सेल की शुरुआत की है। यूपीएसडीएम कार्यालय में इसका उद्घाटन सोमवार को मिशन निदेशक पुलकित खरे ने किया। इस सेल से प्रदेश के युवाओं के लिए देश-विदेश में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

मिशन निदेशक ने कहा कि यह पहल युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें तेजी से गुणवत्तापूर्ण रोजगार उपलब्ध कराने में मदद करेगी। ‘स्पीडअप’ मॉडल उद्योग मांग के विश्लेषण, प्रशिक्षण, प्रभावी क्रियान्वयन और वैश्विक अवसरों से जोड़ने जैसे चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है।

MUSKAN DIXIT (66)

उन्होंने बताया कि तकनीकी दक्षता के साथ-साथ युवाओं को संप्रेषण कौशल, व्यक्तित्व विकास और कार्यस्थल व्यवहार जैसी सॉफ्ट स्किल्स का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल को सशक्त बनाने के लिए ईआरएनएसटी एंड यंग को एक्सपर्ट पार्टनर बनाया गया है।

संबंधित समाचार