सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन : PM मोदी ने व्यक्त किया शोक, कहा-गहरे सदमे और दुखी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन न केवल उनके अपने देश के लिए बल्कि वैश्विक भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए भी अपूरणीय क्षति है। मोदी ने कहा कि संतोखी को भारतीय संस्कृति के प्रति विशेष लगाव था और उन्होंने संस्कृत में शपथ लेकर अनेक लोगों के दिल जीते थे। 

उन्होंने संदेश में कहा, "मेरे मित्र और सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी जी के अचानक निधन से मैं गहरे सदमे और दुःख में हूं। यह केवल सूरीनाम के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक प्रवासी भारतीय समुदाय के लिए भी अपूरणीय क्षति है।" 

प्रधानमंत्री ने संतोखी के साथ अपनी कई मुलाकातों को भी याद किया और कहा कि सूरीनाम के नेता की देश के लिए निष्ठावान सेवा और भारत-सूरीनाम संबंधों को मजबूत करने के प्रयास उनके साथ हुई बातचीत में स्पष्ट रूप से झलकते थे। 

उन्होंने कहा, "इस दुःख की घड़ी में मैं उनके परिवार और सूरीनाम के लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ओम शांति।" संतोखी (67) 2020 से 2025 तक सूरीनाम के राष्ट्रपति रहे। वह सूरीनाम की प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी के अध्यक्ष भी थे और 2005 से 2010 तक देश के न्याय मंत्री भी रहे। 

ये भी पढ़ें :  
लखनऊ पहुंची कंबोडिया की राजदूत: ललित कला अकादमी का किया दौरा, कलाकारों से की मुलाकात 

संबंधित समाचार