प्रयागराज : मेवा लाल बगिया चौराहे पर महिला ने शख्स को चप्पल से पीटा, लगाया यह बड़ा आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में मंगलवार को मेवा लाल बगिया चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने चार लाख रुपये लेकर भागने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और बाद में पकड़े गए युवक की युवती ने चप्पल से पिटाई कर दी।

नैनी के एडीए कॉलोनी में किराए पर रहने वाली रीतू तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके पति बृजेश तिवारी की करीब दो वर्ष पहले अनूप पांडेय निवासी प्रतापगढ़ से पहचान हुई थी। अनूप ने कृषि विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे किस्तों में करीब चार लाख रुपये ले लिए। 

रीतू के अनुसार जब भी नौकरी की बात की जाती, आरोपी टालमटोल करता और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। सोमवार देर रात मेवा लाल बगिया चौराहे पर अनूप मिलने पर रीतू ने उसे रोककर पैसे मांगे। आरोप है कि अनूप ने पैसे लौटाने के बहाने मोबाइल से बारकोड स्कैन करने को कहा और मौका पाकर भागने लगा। 

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया, जिसके बाद गुस्साई महिला ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

'वैश्विक बाज़ार में सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता बनेगा भारत' गुजरात में सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी
औद्योगिक विकास में यूपी की छलांग : योगी सरकार ने 9 साल में लगाए 17 हजार से अधिक कारखाने, 16 लाख से अधिक को मिला रोजगार
लाल आतंक पर बड़ा प्रहार: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सात नक्सलियों का आत्मसमर्पण, एके-47 राइफल सौंपा
बंगाल चुनाव के बीच लिएंडर पेस की भाजपा में एंट्री : रिजिजू की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता, कहा- यह पर्ची मेरे ऊपर बड़ी जिम्मेदारी
हरिद्वार में हाई अलर्ट, चारधाम यात्रा को लेकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार जांच