Bareilly:टेक्नीशियन की सूझ-बूझ से एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी...जच्चा-बच्चा सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सरकारी एम्बुलेंस सेवा ने एक बार फिर मानवता और तत्परता की मिसाल पेश की। मंगलवार की सुबह सुभाषनगर के ऊंचा मोहल्ला निवासी बबली (30) को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने 102 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। 

एम्बुलेंस पहुंची और प्रसूता को अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में बबली को प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। ऐसे में एम्बुलेंस पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राम रहीश ने सूझबूझ दिखाते हुए पायलट रमेश से गाड़ी सड़क किनारे रुकवाई। इसके बाद एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। सफल प्रसव के बाद नवजात को परिजनों को सौंप दिया गया और जच्चा-बच्चा दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बबली के परिजनों ने एम्बुलेंस स्टाफ की जमकर प्रशंसा की।

संबंधित समाचार