Obra D और Anpara E परियोजनाओं की अनदेखी, ज्वाइंट वेंचर खत्म करने की मांग तेज

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ,अमृत विचारः विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ओबरा डी और अनपरा ई ताप विद्युत परियोजनाओं को ज्वाइंट वेंचर से हटाकर राज्य उत्पादन निगम को सौंपने की मांग की है। समिति का कहना है कि एनटीपीसी लिमिटेड के साथ फरवरी 2023 में हुए एमओयू के बावजूद तीन वर्ष में भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, जो गंभीर चिंता का विषय है।

समिति के अनुसार, एनटीपीसी की प्राथमिकता अब ग्रीन और न्यूक्लियर ऊर्जा परियोजनाओं पर केंद्रित है, जबकि इन ताप परियोजनाओं की अनदेखी हो रही है। साथ ही, नार्थन कोलफील्ड्स लिमिटेड से कोल पिटहेड लिंकेज न मिलने के कारण परियोजनाएं व्यावसायिक रूप से भी कमजोर हो गई हैं। इधर पावर कॉरपोरेशन द्वारा पहली अप्रैल से संभावित निलंबन कार्रवाई के विरोध में बिजली कर्मियों ने जनसंपर्क अभियान चलाया और सामूहिक सत्याग्रह की चेतावनी दी है। संघर्ष समिति ने कहा कि ओबरा डी और अनपरा ई (प्रत्येक 2×800 मेगावाट) परियोजनाओं में देरी से लागत बढ़ने का खतरा है। यदि इन्हें राज्य उत्पादन निगम को सौंपा जाए तो मौजूदा आधारभूत ढांचे के उपयोग से बिजली उत्पादन लागत में 40–50 पैसे प्रति यूनिट तक कमी संभव है।

संबंधित समाचार