UP Board पर बड़ा अपडेट: अब 4 अप्रैल तक होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 4 अप्रैल कर दी है। सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।

दूसरी ओर, लखनऊ मंडल के लखीमपुर खीरी, सीतापुर और रायबरेली में मूल्यांकन कार्य शतप्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि लखनऊ में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शाहमीना रोड में भी मंगलवार को मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया।

मंडल के 17 मूल्यांकन केंद्रों पर काम समाप्त हो चुका है और अब केवल 6 केंद्रों पर एक दिन का कार्य शेष है। मंगलवार को 60,925 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

अब तक कुल 22,93,157 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मंडलीय कंट्रोल रूम लगातार निगरानी कर रहा है।

कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के अनुसार, मंगलवार तक 99.52 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। मंडल को प्राप्त 23,04,082 उत्तर पुस्तिकाओं में से 22,93,157 का मूल्यांकन किया जा चुका है।

जिलावार स्थिति में लखनऊ में 5,59,797 कॉपियां जांची गईं, 5,951 शेष हैं। उन्नाव में 3,33,461 का मूल्यांकन हुआ, 4,581 बाकी हैं, जबकि हरदोई में 3,69,600 कॉपियों का मूल्यांकन कर केवल 393 शेष रह गई हैं।

ये भी पढ़ें :
ट्रेन की चपेट में आया जीआरपी का जवान : चोर को पकड़ने के प्रयास में कटें दोनों पैर, लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती 

 

संबंधित समाचार