Uttrakhand: रोस्टर व बुकिंग प्राथमिकता से गैस का वितरण करने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

भीमताल, अमृत विचार। भीमताल ब्लॉक सभागार में बुधवार जनसंवाद दिवस में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने जन समस्याओं को सुना। विभागीय अधिकारियों को बुलाकर निराकरण करवाया। जनसंवाद में आए फरियादियों ने गैस वितरण से संबंधित समस्या को रखा।

डॉ. बिष्ट ने जिला पूर्ति अधिकारी को जनसंवाद में बुलाकर समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए। गैस का वितरण रोस्टर अनुसार सुचारू आपूर्ति हो। डॉ. बिष्ट ने इसके तत्काल आदेश जारी करने को कहा। बिष्ट ने कहा जिनकी गैस बुकिंग पहले है उन्हें पहले गैस वितरण करे। जंगलिया गांव बूढ़ाधूरा, मलुवाताल, खेरोला, सलड़ी हरीनगर के जनप्रतिनिधियों ने बताया माह फरवरी से गैस की गाड़ी नहीं पहुंची प्रमुख ने गैस वितरण में किसी भी प्रकार लापरवाही न बरती जाए। 

ग्रामीण एवं भीमताल शहर को संतुलित व नियमित रोस्टर अनुसार गैस का वितरण करे। जिस क्षेत्र में गैस वितरण होनी है वहां के जनप्रतिनिधियों को एक दिन पूर्व सूचित कर दे। साथ ही सभी क्षेत्र वासियों से अपील की गैस पर्याप्त मात्रा में आ रही हैं। सभी लोग धैर्य रखे किसी प्रकार की पैनिक स्थिति हड़बड़ी न बनाए। जिस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने गैस सिलेंडर के रोस्टर अनुसार निर्धारित छेत्र में वितरित करने के निर्देश दिए। पूर्ति अधिकारी ने इस संबंध में तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रबंधक को पत्र जारी किया है। बेलुवाखान से आए ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर समाधान की माग की प्रमुख ने दूरभाष से जल संस्थान विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को 15 दिनों में पेयजल आपूर्ति हो जाए विभाग इस संबंध में शीघ्र कार्य करे।

इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा,जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, ग्राम प्रधान लक्ष्मण गंगोला, ममता दुमका , प्रेमलता देवी, प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार, मुकेश पलड़िया,सभासद रामपाल गंगोला, बीडीसी पंकज सूर्या, मनोज भट्ट, पवन साह, कमल जंतवाल, ललित मोहन, गौरव रमोला, हरेंद्र बिष्ट, उमेश ओली, किशन बिष्ट, प्रेम कुल्याल, धर्मेंद्र शर्मा, प्रेम मेहरा, कृष्णा, ईश्वरी दत्त। आशा उप्रेती बीडीओ हर्षित गर्ग, डीएसओ विजय जोशी, ईओ भीमताल सहित अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार