Bareilly : चौपुला पुल से गिरकर बुजुर्ग की मौत, देर रात हो सकी शिव की शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चौपुला पुल से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो हो गई। देर रात शव की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाली पुलिस को अपराह्न करीब 3 बजे चौपुला पुल से बुजुर्ग के गिरने की सूचना मिली। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। 

डॉक्टरों ने जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग के हाथ में ड्रिप लगी थी, जिससे उनके बीमार होने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास ठेला लगाने वालों से पूछताछ की। रात 11 बजे बुजुर्ग की पहचान आजमनगर निवासी इम्तियाज के रूप में हुई। 

परिवार के लोगों के अनुसार उनकी बेटी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। पिछले दिनों उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, इम्तियाज की भी हालत ठीक नहीं रहती थी। वह तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि वह घूमते हुए पल पर पहुंचे और नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच कर रही है।

संबंधित समाचार