Uttrakhand: आजादी के बाद पहली बार ये गांव हुआ रोशन...पहुंची बिजली तो खिल उठे चेहरे

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विकास की राह देख रहे गोरिया देव ग्राम के दुर्गम तोक ग्वाल देव में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचने से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल के प्रयासों और सांसद अजय भट्ट की निधि से यह कार्य संपन्न हुआ। 

बिजली पहुंचने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए राकेश नैनवाल स्वयं 5 किमी की कठिन पहाड़ी चढ़ाई पैदल तय कर गांव पहुंचे। यहां भूपाल सिंह, गोबिंद सिंह और राम सिंह नेगी के आवासों में पहली बार बल्ब जलने पर ग्रामीणों ने उत्सव मनाया।

नैनवाल ने ग्रामीणों को जल्द ही सड़क मार्ग की सुविधा दिलाने का भी भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व प्रधान राजू नेगी, सरपंच बालम नेगी, ललित नेगी, हरीश बेलवाल, मान सिंह रावत और बिजली विभाग के एई श्री पाठक समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार