बरेली: धोखाधड़ी कर दो बच्चों के पिता ने कर ली शादी, बाद में तलाक देकर निकाला
अमृत विचार,बरेली। युवक ने पहली पत्नी की मौत के बाद धोखाधड़ी करके दूसरी शादी रचा ली। इसके बाद महिला को जब पति के पहले से ही शादीशुदा होने की बात पता लगी तो उसने विरोध किया। आरोप है कि महिला के गर्भवती होने पर ससुराल के लोगों ने उसका गर्भपात करा दिया। बाद में मायके …
अमृत विचार,बरेली। युवक ने पहली पत्नी की मौत के बाद धोखाधड़ी करके दूसरी शादी रचा ली। इसके बाद महिला को जब पति के पहले से ही शादीशुदा होने की बात पता लगी तो उसने विरोध किया। आरोप है कि महिला के गर्भवती होने पर ससुराल के लोगों ने उसका गर्भपात करा दिया। बाद में मायके से दहेज लाने की बात कहकर सास और ननद उसके साथ मारपीट करने लगे। जब उसने दहेज की मांग पूरी नहीं की तो पति ने उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया।
देवरनियां थाना क्षेत्र के गुलामनगर रोड के निवासी शमां का कहना है कि बहेड़ी के लोधीपुर निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र मोहम्मद उमर ने बताया था कि वह कुंवारा है। इस पर उसकी शादी 24 अगस्त को उमर के साथ हो गई थी। शादी के बाद शमां को पता लगा कि उमर की पहले भी शादी हो चुकी है। पहली पत्नी से उसकी दो बेटियां भी हैं, जबकि अब उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी शमां ने उमर के साथ रहना शुरू कर दिया।
आरोप है कि शादी के बाद उसकी सास, ननद, देवर और पति लाकडाउन में दहेज न मिलने की बात कहकर मायके से कार लाने की मांग करने लगे। जिसके बाद महिला ने मायके वालों की गरीबी का हवाला देते हुए कार लाने से इनकार कर दिया। इसके बाद ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट करने लगे।
आरोप है कि उसके बाद वह ढाई माह के गर्भ से हुई तो दवा खिलाकर उसका गर्भ गिरवा दिया। जिसके बाद उसे 2 नवंबर को तीन तलाक देकर निकाल दिया। इसके बाद महिला शिकायत करने के लिए थाने पहुंची तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कर्रवाई की मांग की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
