UP: 63 बसों की जांच, 9 को नोटिस, एक स्कूली बस का संचालन किया बंद

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एआरटीओ ने अभियान चलाकर 63 स्कूली बसों की जांच की। कमियां पाए जाने पर 9 बस संचालकों को नोटिस भेजा है जबकि, एक बस का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। अभियान स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत एआरटीओ, पीटीओ, आरआई एवं संबंधित स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। 63 स्कूल बसों की गहन जांच की गई, जांच के दौरान कई बसों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया, जिसके चलते 9 बसों को नोटिस जारी किए गए और उनसे निर्धारित समयावधि में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान एक बस में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जो बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत अत्यंत चिंताजनक थीं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बस का संचालन पूर्णतः बंद करने के निर्देश जारी किए गए।

एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूली वाहनों में फिटनेस, फायर सेफ्टी, फर्स्ट एड किट, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, एवं अन्य अनिवार्य सुरक्षा मानकों का पालन कराया जा रहा है। किसी भी वाहन में कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

संबंधित समाचार