सरकार की पहल से बदली कीर्ति की जिंदगी... “प्रेरणा कैंटीन” से की आत्मनिर्भर्ता की शुरूआत, आज हजारों महिलाओं को दे रहीं रोजगार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : योगी सरकार की योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही हैं। हमीरपुर की कीर्ति सिंह इसकी सशक्त मिसाल हैं। वर्ष 2018 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ना उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट बना, जिसके बाद उन्होंने आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह पकड़ ली।

अगस्त 2025 में कीर्ति ने 10 महिलाओं के साथ मिलकर दरियापुर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में “प्रेरणा कैंटीन” की शुरुआत की। करीब 11 लाख रुपये के निवेश से शुरू हुआ यह प्रयास आज 1.25 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाला सफल मॉडल बन चुका है। वर्तमान में 8 महिलाओं को इससे रोजगार मिला है और प्रत्येक को लगभग 8,000 रुपये मासिक आय प्राप्त हो रही है। कैंटीन में 300 से अधिक बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बैंक सखी के रूप में शुरुआत करने वाली कीर्ति आज एक सफल उद्यमी बन चुकी हैं और अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रही हैं।

संबंधित समाचार