मेगा प्लान: बरेली बनने जा रहा नया रेल हब, इस रेल खंड पर डलेगी तीसरी और चौथी लाइन

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे ने अपने नेटवर्क मजबूत करने की दिशा में बड़े कदम उठा रही है। बरेली और आसपास के क्षेत्र में मेगा प्लान पर काम करते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को विस्तार दिया जा रहा है। रोजा–मुरादाबाद रेलखंड में तीसरी और चौथी लाइन बिछाने के लिए लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी गई है। नई लाइन बिछने से ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी।

 बरेली से अलीगढ़ जंक्शन के बीच चंदौसी मार्ग (167.74 किमी) पर दोहरीकरण के लिए भी फाइनल सर्वे को हरी झंडी मिली है। वहीं, सीतापुर–मैलानी–पीलीभीत–बरेली रेलखंड (212.3 किमी) के दोहरीकरण का सर्वे भी प्रस्तावित है। इसके अलावा भीरा से मैलानी (16 किमी) के बीच गेज परिवर्तन के लिए लोकेशन सर्वे को मंजूरी दी गई है।

 इससे इस पूरे क्षेत्र में रेल सेवाओं की गुणवत्ता और क्षमता में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। रेलवे ने भोजीपुरा बाईपास लाइन (सेंथल–देवरनिया) (14 किमी) के निर्माण के लिए भी सर्वे को मंजूरी दी है। इस बाईपास लाइन के बनने से मालगाड़ियों और अन्य ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, जिससे मुख्य रूट पर दबाव कम होगा।

संबंधित समाचार