UP NEWS: आंबेडकर जयंती पर सपा चलाएगी गांव-गांव जन-जागरण अभियान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि पार्टी इस बार 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती गांव-गांव मनाएगी और संविधान बचाने के लिए व्यापक जन-जागरण अभियान चलाएगी।

सपा प्रमुख ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को संविधान की मूल भावना समझाने और उसके संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। सपा इस बार इसे सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि सेक्टर और गांव स्तर तक बड़े पैमाने पर आयोजन करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान की रक्षा करना आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में ऐसे हालात बनाए जा रहे हैं, जिससे संविधान की आत्मा को कमजोर किया जा रहा है। इसके लिए कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को संविधान के अधिकारों और मूल्यों के प्रति जागरूक करें और इसे बचाने के लिए एकजुट होकर काम करें।

संबंधित समाचार