Bareilly: 10 अप्रैल से होगा गोरखपुर-लालकुआं साप्ताहिक ट्रेन का संचालन
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने 05009/05010 गोरखपुर-लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन गोरखपुर से 10 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को और लालकुआं से 11 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को करने का फैसला लिया है।
इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के अनुसार 05009 गोरखपुर-लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 10 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 17.05 बजे चलकर बस्ती 18.20 , गोंडा 20.10 , सीतापुर जंक्शन 23.00 बजे, दूसरे दिन लखीमपुर 00.05 बजे, गोला गोकरननाथ 00.37, मैलानी 01.35, पूरनपुर 02.27 , पीलीभीत 03.30 , भोजीपुरा 05.15 और किच्छा से 06.05 बजे छूटकर लालकुआं 08.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 05010 लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन 11 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से 10.00 बजे चलकर किच्छा से 11.42 , भोजीपुरा से 13.00 , पीलीभीत से 14.17 , पूरनपुर से 15.20 , मैलानी से 16.20, गोला गोकरननाथ से 17.10, लखीमपुर से 17.32 , सीतापुर जंक्शन से 18.45 , गोंडा से 21.50 व बस्ती से 23.32 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर 01.15 बजे पहुंचेगी।
