मुरादाबाद : हरिद्वार महाकुंभ में रेलवे के स्टाल पर बिकेगा रेल नीर, दूसरा ब्रांड बेचने पर लगाई रोक
मुरादाबाद, अमृत विचार। हरिद्वार महाकुंभ में रेलवे के स्टाल पर रेल नीर ही बिकेगा। अगर लोकल ब्रांड का पानी बिका तो रेलवे ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त कर देगा। इसके लिए विभाग की ओर से पत्र जारी किया गया है। जबकि ट्रेनों में भी वेंडरों की ओर से बेचे जाने वाली पानी की जांच टीटीई कर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। हरिद्वार महाकुंभ में रेलवे के स्टाल पर रेल नीर ही बिकेगा। अगर लोकल ब्रांड का पानी बिका तो रेलवे ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त कर देगा। इसके लिए विभाग की ओर से पत्र जारी किया गया है। जबकि ट्रेनों में भी वेंडरों की ओर से बेचे जाने वाली पानी की जांच टीटीई कर सकेंगे।
कई स्टेशनों पर अन्य ब्रांड का पानी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है जबकि, रेलवे स्टेशनों पर रेल नीर भी बराबर आपूर्ति कर रहा है। चर्चा है कि कमाईन के फेर में ठेकेदार और वेंडर मनमाने ब्रांड का पानी बेच रहे हैं। यात्रियों ने इसकी शिकायत भी रेलवे अधिकारियों से की है। ऐसे में रेलवे की ओर से स्टेशनों पर सिर्फ रेल नीर बेचे जाने का निर्णय लिया है। कुंभ मेले के दौरान इस आदेश पर अमल किया जाएगा।
यात्रियों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने नियमों को सख्त कर दिया है। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लोकल ब्रांड का पानी बेचे जाने की शिकायत पर रेलवे की किरकिरी हो रही थी। ट्रेन के साथ ही रेलवे स्टेशन पर स्थापित स्टॉलों पर भी केवल रेल नीर का पानी ही बेचे जाने के आदेश रेलवे की ओर से दिए गए हैं। वेंडर स्टेशन व ट्रेनों में बीबो, रॉयल किंग, आक्समैस, हेल्थ प्लस आदि लोकल ब्रांड का पानी बेचते हैं।
कमीशन के चक्कर में लोकल ब्रांड
वेंडरों के मुताबिक रेल नीर की 12 बोतल की पेटी 126 रूपये की मिल रही है। जबकि अन्य ब्रांड की पेटी 90 रूपये की है। इससे वेंडरों को बचत हो रही है। वहीं, रेल नीर व अन्य ब्रांड का पानी यात्रियों को 15 रुपये प्रति बोतल दिया जाता है।
स्टेशन पर स्थापित स्टॉल व ट्रेनों में सिर्फ रेल नीर बेचने के आदेश आए हैं। अन्य किसी भी ब्रांड का पानी अगर स्टेशन और ट्रेनों में दिया गया तो ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वेंडरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।- मान सिंह मीना, एडीआरएम
