मुरादाबाद: अटल जी की जयंती पर शहर को उपहार न दे सका नगर निगम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। वर्ष 2020 में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन (25 दिसंबर) पर शहर को अलट पथ का उपहार की बात बेमानी हो गयी। नगर निगम के दावे पूरे होते नहीं दिख रहा है। निर्माण के अलावा पथ पर कोई भी काम पूरा नहीं हो सका है। अटल जयंती से …

मुरादाबाद, अमृत विचार। वर्ष 2020 में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन (25 दिसंबर) पर शहर को अलट पथ का उपहार की बात बेमानी हो गयी। नगर निगम के दावे पूरे होते नहीं दिख रहा है। निर्माण के अलावा पथ पर कोई भी काम पूरा नहीं हो सका है। अटल जयंती से पहले इसे तैयार करने का निगम का दावा था। इसे पूरा करने के लिए शुरू में निगम अफसरों ने दम भी भरा था।

अब तक मात्र 30 फीसदी कार्य ही हो सका है। बोलार्ड लाइटें चोरी हो चुकी हैं, बेंच लगाई नहीं गई। पथ का निर्माण अधूरा है। केवल हॉटमिक्स से सड़क का ही निर्माण हो सका है। उधर, अटल घाट का तो प्रस्ताव ही अभी पास नहीं किया जा सका है। दोनों प्रोजेक्ट छह करोड़ से ज्यादा के हैं, जिन्हें अब निगम वर्ष 2021 में पूरा करने का दावा कर रहा है।

रोड़ा बने बिजली के सौ पोल
पीएसी तिराहे से महिला थाने तक अटल पथ तैयार किया जा रहा है। डेढ़ किमी में वन साइड यह पथ बनाया जाना है। पर यहां बिजली विभाग के सौ पोल इस कार्य में रोड़ा बनते दिखे। हैरानी की बात यह है कि बिजली विभाग ने अब तक इन खंभों की गिनती तक नहीं की है।

पथ के आगे अड़चन बना नाला
जीवनालय से सटा नाला भी पथ की राह में रोड़ा बनकर सामने आया। यह विवाद के कारण पथ का वह हिस्सा छोड़ दिया गया है। जेई का कहना है कि इस समस्या के कारण, वहां पथ नहीं बनाया गया है। उसके अलावा के कार्य पूरे किए जा रहे हैं पर फिलहाल कहीं भी काम होता नहीं पाया गया।

मूर्ति कहां लगेंगी, फैसला नहीं
अटल पथ पर लगाने के लिए भारतीय संस्कृति से जुड़ी मूर्तियां भी आ गई हैं। इन मूर्तियों को कहां लगाया जाना है, अभी इस पर कोई फैसला नहीं किया गया है। मूर्ति सिविल लाइंस थाने के बाहर रख दी गई हैं, पर उन्हें कब और कहां लगाया जाना है, ठेकेदार को भी नहीं बताया गया है।

बेंच आईं पर नाकाफी
पथ पर बुजुर्गों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बेंच मंगाई गई हैं। ये बेंच विदेशी बेंचों की बनावट की हैं। पर जितनी मंगाई गई हैं, वह नाकाफी हैं और एक भी बेंच को नहीं लगाया गया है। जेई किशन लाल का कहना है कि बेंच को स्थाई रूप से लगाया जाएगा। अभी काम चल रहा है, ऐसे में उनके चोरी होने के डर से लगाया नहीं गया है।

3.79 करोड़ में तैयार होना है पथ
-डेढ़ किमी सड़क व इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनेगा पथ
– सुविधाजनक बेंच
– बोलार्ड, विक्टोरियल सहित तीन प्रकार की लाइटें
-एलईडी, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री की कविता व भाषण गूजेंगे
– पथ के पास फुलवारी लगाई जानी हैं
– भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करती मूर्तियां स्थापित होंगी
-शौचालय, वाटर एटीएम, पेशाबघर, ओपन जिम भी तैयार होने हैं

2.60 करोड़ में तैयार होगा घाट
-घाट को सुंदर और पक्का किया जाएगा
-पार्क व नदी के किनारे फुलवारी सजेगी
– किनारे पर फव्वारा तैयार होगा
– लाइटें, साइकिल ट्रैक भी तैयार होगा
-कैंटीन खुलेगी, इसका अलग होगा टेंडर

संबंधित समाचार