Moradabad: आरपीएफ ड्रोन से मजबूत करेगा सुरक्षा व्यवस्था, 5 किलोमीटर रेंज होगी निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव की उपस्थिति में साप्ताहिक परेड के दौरान आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन (यूएवी मॉडल क्यूफोरआई) का सफल प्रदर्शन किया गया। परीक्षण रेलवे सुरक्षा बल रिजर्व लाइन में किया गया।

बताया गया कि यह ड्रोन एक बार में लगभग 40 मिनट तक उड़ान भर सकता है व अतिरिक्त बैटरी से उड़ान अवधि बढ़ाई जा सकती है। 5 किलोमीटर की रेंज में कार्य और 400 मीटर तक की ऊंचाई से निगरानी कर सकता है। रात की निगरानी में सक्षम है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि ड्रोन के माध्यम से रेलवे लाइनों की सुरक्षा, ट्रेनों की आवाजाही, वर्ष में अनेक पर्वों एवं मेलों के दौरान होने वाली भीड़ की सुरक्षा के लिए निगरानी, आगामी 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ की भी प्रभावी मॉनीटरिेंग हो सकेगी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक के उपयोग में दक्षता बढ़ाने का निर्देश दिया।

ड्रोन क्यूफोरआई की मुख्य विशेषताएं

रेंज: 5 किमी
उड़ान अवधि: लगभग 40 मिनट
अधिकतम ऊंचाई (एजीएल ): 400 मीटर
कैमरा रेजोल्यूशन: 1280×720 पिक्सल
ऑप्टिकल ज़ूम: 10x
90 डिग्री टिल्ट क्षमता।

संबंधित समाचार