UP कैडर को मिले 21 नए आईएएस अफसर : लिस्ट में शक्ति दुबे भी शामिल, जानिए कब संभालेंगे कार्यभार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को मिले हैं 21 नए ट्रेनी आईएएस अधिकारी। 2025 बैच के यूपी कैडर के इन अधिकारियों को अब फील्ड ट्रेनिंग के लिए जिलों में तैनाती दी जाएगी। ये सभी ट्रेनी आईएएस लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (मसूरी) से अपना प्रशिक्षण पूरा करके प्रदेश में सेवा देंगे। कोर्स समाप्त होने के बाद इन्हें जिलों में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट एवं असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर तैनात किया जाएगा।

सरकार के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। पत्र के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को इन अधिकारियों का प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 पूरा हो जाएगा। इसके तुरंत बाद उन्हें संबंधित जिलों में भेज दिया जाएगा।जिलों में तैनाती के दौरान इन ट्रेनी अधिकारियों की क्षमता, कार्यकुशलता और फील्ड में प्रदर्शन का परीक्षण किया जाएगा, जिसके आधार पर उनकी आगे की पोस्टिंग तय की जाएगी।

कार्मिक विभाग को दिए गए निर्देशों में इन अधिकारियों को हर तरह की सुविधा और मदद उपलब्ध कराने के लिए विशेष सचिव विजय कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।17 अप्रैल 2026 को मसूरी से निकलने के बाद ये 21 ट्रेनी आईएएस अधिकारी अपने-अपने आवंटित जिलों में पहुंचकर जिलाधिकारी (डीएम) के समक्ष रिपोर्टिंग करेंगे और फील्ड ट्रेनिंग शुरू करेंगे।

इन अधिकारियों को मिली तैनाती
  1. शक्ति दुबे- मुरादाबाद
  2. कोमल पुनिया- इटावा
  3. आदित्य विक्रम अग्रवाल- अयोध्या
  4. मयंक त्रिपाठी- कुशीनगर
  5. हेमंत- आगरा
  6. संस्कृति त्रिवेदी- हरदोई
  7. रिया सैनी- वाराणसी
  8. अपूर्वा सिंह- बस्ती
  9. आयुष सैनी- झांसी
  10. मुकुल खांडेलवाल- गोरखपुर
  11. थनीगैयारासन टी.- अंबेडकरनगर
  12. संदीप कुमार- कानपुर नगर
  13. रामभ्रोश सरन- सहारनपुर
  14. विद्यांशु शेखर झा- बाराबंकी
  15. शिवांश सुभाष जगाड़े- बलरामपुर
  16. शिवम सिंह- प्रयागराज
  17. सलोनी गौतम- मथुरा
  18. सिद्धार्थ सिंह- आजमगढ़
  19. श्वेता- लखनऊ
  20. रेखा सियाक- बांदा
  21. आयुष जायसवाल- अलीगढ़

संबंधित समाचार