अमेरिका में 10 लाख से अधिक लोगों ने लिया कोरोना का पहला डोज, हर नागरिक को टीका उपलब्ध कराने का लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका में 10 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस निरोधक वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। राेग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका में 10 दिन पहले कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति और टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब …

वाशिंगटन। अमेरिका में 10 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस निरोधक वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं।
राेग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने एक बयान में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में 10 दिन पहले कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति और टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है।

रेडफील्ड ने देश के नागरिकों से आग्रह किया है कि जब तक को वैक्सीन उपलब्ध न हो जाये तब तक मास्क पहनने तथा अन्य ऐहतियात बरतने में कोताही न करें। दवा निर्माता कंपनियों फाइजर-बायोएनटैक और माडर्ना ने अमेरिका में सप्ताहंत तक दो टीकों के लिए एक करोड़ वैक्सीन की आपूर्ति की है।

संबंधित समाचार