लखनऊ-दिल्ली समेत देहरादून का सफर हुआ महंगा, टोल टैक्स बढ़ते ही रोडवेज किराए में इजाफा
लखनऊ, अमृत विचारः टोल टैक्स में वृद्धि होने से टोल वाले रूटों पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का किराया भी महंगा हो गया है चारबाग और कैसरबाग डिपो से संचालित कई रूट की बसों में एक रुपये से 10 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। बढ़ा किराया लागू भी कर दिया गया है। अप्रैल से एक रुपये से 10 रुपये की वृद्धि की गयी है। कुछ मार्गों पर किराया यथावत रखा गया है, जबकि कुछ पर मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। किराए में बढ़ोतरी का असर दैनिक और लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा।
चारबाग डिपो के प्रमुख मार्गों का किराया
चारबाग डिपो से संचालित बसों में निम्नलिखित मार्गों पर बदलाव देखने को मिला:
मार्ग पहले अब वृद्धि
आलमबाग–प्रयागराज 302 308 (6 रुपये वृद्धि)
आलमबाग–वाराणसी 473 476 (3 रुपये वृद्धि)
आलमबाग–देहरादून 913 916 (3 रुपये वृद्धि)
कैसरबाग डिपो के मार्गों में भी बढ़ोतरी
कैसरबाग–बहराइच 192 193 (1 रुपये वृद्धि)
कैसरबाग–गोरखपुर 435 437 (2 रुपये वृद्धि)
कैसरबाग–दिल्ली 776 781 (5 रुपये वृद्धि)
