डिप्टी सीएम केशव मौर्य के निर्देश पर बदायूं में बीडीओ मुनब्बर खां निलंबित

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर बदायूं के इस्लामनगर विकास खंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मुनब्बर खां को कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। 

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद मुनब्बर खां के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली के तहत विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। 

संबंधित समाचार