Uttrakhand: दिहाड़ी मांगी तो मजदूर का सर खंभे से पटका...पीट-पीटकर किया लहूलुहान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक मजदूर को अपनी दिहाड़ी मांगना महंगा पड़ गया। आवेश में आए ठेकेदार के बेटे ने मजदूर से अभद्रता की और खंभे पर सिर पटक कर लहूलुहान कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार संजय नगर खेड़ा की रहने वाली आरती मंडल ने बताया कि डेढ़ माह पहले उनके बेटे रोहित मंडल ने ठेकेदार भरत अधिकारी के अधीन दिहाड़ी मजदूरी की थी और दो हजार रुपये परिश्रम लेना था। कई बार तगादा करने पर ठेकेदार टालमटोल करने लगा। आठ अप्रैल की सुबह साढ़े आठ बजे पति गणेश मंडल ठेकेदार के घर ग या। तो ठेकेदार के बेटे सूरज अधिकारी ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया।

थोड़ी देर बाद ठेकेदार भरत अधिकारी, उसके बेटे सूरज अधिकारी और शिवम अधिकारी ने पति को घेर लिया और हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान बिजली के खंभे पर पति का सिर पटक कर लहूलुहान कर दिया। आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि पति के कान का पर्दा फट गया है और सिर में गंभीर चोट भी आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार