Bareilly: सीएम ग्रिड की राह से हटेंगे अवैध कब्जे, फिर लाल निशान लगाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की निर्माण, मानचित्रकार और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कोहाड़ापीर चौक से धर्मकांटा चौराहे तक रोड के दोनों तरफ जमीन की पैमाइश करते हुए उन स्थानों को दोबारा चिह्नित किया, जहां पहले भी निशान लगाए गए थे। नए सिरे से गहरे लाल निशान लगाकर निगम ने यह स्पष्ट किया कि सड़कों के चौड़ीकरण के बीच आने वाले किसी भी अवैध निर्माण को अब बख्शा नहीं जाएगा।

अधिशासी अभियंता राजीव राठी ने बताया कि दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय के भीतर स्वयं अपने अवैध निर्माण हटा लें। अगर निगम की ओर से कार्रवाई की गई तो इसका खर्च भी संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा। सीएम ग्रिड योजना का उद्देश्य शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़कों को मानक के अनुरूप चौड़ा करना है, ताकि भविष्य में ट्रैफिक की समस्या जड़ से खत्म हो सके। शहर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों में कोई अवरोध स्वीकार्य नहीं होगा।

संबंधित समाचार