एसडीएम की फटकार से ग्रामीण की हार्टअटैक से मौत, जांच के बाद सस्पेंड 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

देवरिया, अमृत विचार : आम इंसान की समस्या-शिकायत सुनकर, समाधान करने के बजाय अधिकारी उलटा उसी को फटकारने लग जाते हैं। हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अधिकारियों के इस रवैये की व्यापक आलोचना के बावजूद भी उनके बर्ताव में कोई बड़ा बदलाव नहीं है। दूसरी तरफ कुछ अधिकारियों की संवेदनशीलता पब्लिक का दिल जीत ले रही है। 

देवरिया के बरहज के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को ही ले लीजिए। लक्ष्मीपुर गांव के राजस्व रिकॉर्ड में नाली और पक्की सड़क निर्माण के विवाद के दौरान एसडीएम और ग्रामीण बड़ी बहस हो गई। आरोप है कि एसडीए ग्रामीण के ऊपर चढ़ गए और भयंकर तरह से उसे फटकार डाला। 

सार्वजनिक रूप से एसडीएम के इस व्यवहार का ग्रामीण पर गहरा असर पड़ा। इतना कि सदमें में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और मौत हो गई। 

ग्रामीण की मौत से परिवार वाले टूट गए और उन्होंने एसडीएम को इसका जिम्मेदार ठहराया। प्रशासन ने गोरखपुर के अपर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक गोरखपुर और अपर जिलाधिकार नगर गोरखपुर की तीन सदस्यीय जांच गठित की। जांच में टीम ने पूरे प्रकरण में एसडीएम की लापरवाही मानी। इस रिपोर्ट पर शासन ने एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को निलंबित कर दिया है।

संबंधित समाचार