मथुरा हादसे के बाद वाराणसी प्रशासन अलर्ट: गंगा घाटों पर बढ़ी सतर्कता; पर्यटकों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में यमुना नदी में नाव हादसे के बाद वाराणसी पुलिस शनिवार को गंगा घाटों पर पूरी तरह सतर्क हो गई है। घाटों पर लगातार उद्घोषणा कर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी नाविकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नावों में क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं तथा बिना लाइफ जैकेट किसी भी पर्यटक या श्रद्धालु को नाव पर न ले जाएं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 

सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि सभी घाटों पर चेतावनी जारी की गई है कि कोई भी व्यक्ति गहरे पानी में जाकर स्नान न करे। साथ ही नाविकों को निर्देशित किया गया है कि सवारी बैठाने से पहले प्रत्येक व्यक्ति को लाइफ जैकेट अवश्य पहनाई जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की कि वे लाइफ जैकेट ठीक से बांधकर ही नौकायन करें। 

उन्होंने कहा कि कई लोग रील बनाने के दौरान लाइफ जैकेट खोल देते हैं, जो बेहद खतरनाक है। चलती नाव में वीडियो या रील बनाने से भी बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे तैराकों को भी गहरे पानी में जाने से बचना चाहिए, क्योंकि कई बार अतिआत्मविश्वास के कारण दुर्घटनाएं हो जाती हैं। घाटों पर कई स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं और लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करें। 

ये भी पढ़ें : 
सहारनपुर का वुड कार्विंग और होजरी चढ़ा अमेरिका ईरान युद्ध की भेट, शिपिंग रूट प्रभावित होने से नहीं मिले आर्डर 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO अधिकारी भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा 
यूपी में 3 दिन तक आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में तेज हवा-ओलावृष्टि की चेतावनी; IMD ने इन राज्यों में जताया कमजोर मानसून का अनुमान