Bareilly: रेस्टोरेंट में हंगामा-हाथापाई करने वाला दरोगा लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर के रेस्टोरेंट में साथियों के साथ खाना खाकर हंगामा करना दरोगा को महंगा पड़ा। प्रबंधन ने बरेली से लखनऊ तक शिकायत की। जिसके बाद एसएसपी ने दरोगा को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है।

एसएसपी बरेली अनुराग आर्या का पुलिसकर्मियों के व्यवहार और आचरण को लेकर लगातार लगातार गंभीर रुख अपनाते आ रहे हैं। जब-जब उदंडता, उदासीनता या अपराधियों से सांठगांठ के मामले सामने आए हैं, पुलिस कप्तान ने सम्बंधित पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करके दिखाई है। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं।

ताजा मामला फरीदपुर थाने का है। शिकायत के अनुसार, थाने में तैनात दरोगा रविंद्र राणा पर राजधानी होटल के मैनेजर कमल कुमार ने आरोप लगाया था कि चार अप्रैल की रात सब इंस्पेक्टर राणा तीन साथियों के साथ नशे में रेस्टोरेंट आ गए थे। उन्होंने खाना खाया। 

मैनेजर ने बिल मांगा तो वह अभद्रता करने लगे।गाली गलौज की। आरोप है कि ग्राहकों से भी धक्कामुक्की की। हंगामे के बाद धमकी देते हुए चले गए। मामले की शिकायत थाने में की गई मगर पुलिस ने नहीं सुनी। जिसके बाद मैनेजर ने डीजीपी कार्यालय से लेकर शासन तक शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। लखनऊ से निर्देश जारी होने के बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

संबंधित समाचार