छात्र हर्षित भट्ट की मौत पर उठे सवाल, मां ने की निष्पक्ष जांच की मांग, कहा- "यह हादसा नहीं, साजिश" हो सकती है

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 126 थाना में छात्र हर्षित भट्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक की मां दीपमाला ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग की है।

शनिवार देर रात मृतक छात्र की मां ने अपने गाजियाबाद आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर,कहा कि उन्हें पुलिस की कार्रवाई पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां न तो कोई बैरिकेडिंग थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। प्रशासन की इस लापरवाही के कारण ही उनके बेटे की जान गई।

उनका कहना है कि पुलिस द्वारा शराब पीकर पानी में जाने की जो बात कही जा रही है, वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका बेटा शराब नहीं पीता था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अब तक शराब की पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा, हर्षित के शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने से उन्होंने आशंका जताई कि यह केवल हादसा नहीं बल्कि हत्या भी हो सकती है। 

संबंधित समाचार