Bareilly : शराब पीकर अभद्रता करने में नवाबगंज इंस्पेक्टर निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम को शराब के नशे में अभद्रता करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने थाने के अंदर ही भाजपा बूथ अध्यक्ष के साथ गाली-गलौज की, जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई थी।

शनिवार की देर शाम भाजपा के बूथ अध्यक्ष देवेंद्र किसी काम से थाने गए थे। वहां इंस्पेक्टर क्राइम जयपाल सिंह बैठे हुए थे। आरोप है कि वह शराब के नशे में धुत थे। देवेंद्र से बातचीत के दौरान इंस्पेक्टर ने उनके साथ अभद्रता की और गाली गलौज पर उतर आए। यह देखकर थाने में और भी लोग जुट गए। इंस्पेक्टर ने देवेंद्र को गंभीर परिणाम भुगतने की बात भी कही।

 इसकी शिकायत वहां के नेताओं ने एसएसपी अनुराग आर्य से की। इसके बाद एसएसपी ने उन्हें रविवार की दोपहर निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि जयपाल सिंह के विरुद्ध कार्य एवं आचरण के संबंध में शिकायत मिल रही थी। जांच में उन पर लगे आरोप पुष्ट पाए गए। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। साथ ही उनकी विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार