फर्रुखाबाद एसपी आरती सिंह की बड़ी कार्रवाई : आधा दर्जन उप निरीक्षकों के किए स्थानांतरण, अमित कुमार गुप्ता लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आधा दर्जन उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किये हैं। पुलिस प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए फर्रुखाबाद कोतवाली की घुमना चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अमित कुमार गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया गया। 

राजेपुर थाना के पुलिस उप निरीक्षक अमित कुमार को, कादरी गेट थाना स्थानांतरित किया गया। मोहम्मदाबाद कोतवाली के उप निरीक्षक अरविंद अवस्थी को राजेपुर थाना, उप निरीक्षक सुरजीत सिंह को कायमगंज थाने से कमालगंज थाना में स्थानांतरित किया गया। उपनिरीक्षक भोलाराम को प्रभारी अंगुष्ठ छाप तथा कायमगंज कोतवाली के मंडी चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक बलवीर सिंह डांगी को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल बनाया गया। 

संबंधित समाचार