जालौन में पत्रकारों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन,  सुरक्षा और मुफ्त इलाज की रखी बड़ी मांग

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सोमवार को पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा, सुविधाओं और उनके परिवारों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि देश की आजादी से लेकर अब तक पत्रकारों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन उन्हें अब तक वे मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल सकीं जिनके वे हकदार हैं। इससे पत्रकारों और उनके परिवारों का जीवन असुरक्षित एवं अस्थिर बना हुआ है। 

पत्रकारों की प्रमुख मांगों में स्वास्थ्य बीमा और निःशुल्क चिकित्सा सुविधा तत्काल लागू करने की मांग शामिल है। इसके साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून बनाए जाने पर जोर दिया गया। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि आई कार्ड धारक पत्रकारों को टोल प्लाजा पर टोल फ्री सुविधा दी जाए तथा जिला एवं तहसील स्तर पर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। 

इसके अतिरिक्त पत्रकार भवन निर्माण, पत्रकारों को प्रतिमाह न्यूनतम 30 हजार रुपये मानदेय दिए जाने तथा अन्य कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि समाचार संकलन के दौरान थाना और पुलिस चौकी स्तर पर पत्रकारों को पूरा सहयोग दिया जाए, ताकि वे निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। राष्ट्रपति से आग्रह किया गया कि पत्रकार हितों से जुड़ी इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे पत्रकारों के जीवन स्तर में सुधार हो और लोकतंत्र का यह स्तंभ और अधिक मजबूत बन सके। 

ये भी पढ़ें : 
लखनऊ में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण, जन भवन में बोले सीएम योगी, 'शिक्षा क्षेत्र के लिए एक आदर्श उदाहरण' 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...