काशी में शादी वाले परिवारों को LPG की No Tension, अक्षय तृतीया से पहले जिला प्रशासन ने दी बड़ी राहत

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया से शुरू हो रहे मांगलिक कार्यों और वैवाहिक उत्सवों का माहौल भी शुरू हो जाएगा। काशी में शादी वाले परिवारों के लिए गैस सिलेंडर को लेकर राहत भरी खबर है। जिन परिवारों में शादियां पड़ी हैं, जिला प्रशासन की ओर से गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि आवेदन करने पर उन्हें प्राथमिकता दी जाए। 

जिलापूर्ति अधिकारी केवी सिंह ने सोमवार को वार्ता से बातचीत में बताया कि जिन घरों में शादियां हैं, उन परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। परिजन चाहें तो अर्दली बाजार स्थित जिलापूर्ति कार्यालय या संबंधित गैस एजेंसी में शादी के कार्ड के साथ आवेदन दे सकते हैं। वरीयता के क्रम में जरूरत के अनुसार उन्हें कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। 

इस उपलब्धता के लिए कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदक को सिक्योरिटी धनराशि जमा करनी होगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सिलेंडर वापस करने पर यह धनराशि लौटा दी जाएगी। सिलेंडर के उपयोग के राशि को काट लिया जाएगा। यह प्रक्रिया अस्थायी कनेक्शन की तरह होगी। जिलापूर्ति अधिकारी ने अपील की है कि लोग पैनिक बुकिंग से बचें। 

संबंधित समाचार