Bareilly : मुरादाबाद में तैनात दरोगा की बरेली जंक्शन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। मुरादाबाद में तैनात दरोगा की बरेली जंक्शन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई है।

थाना सुभाष नगर की ग्रीन वैली कॉलोनी निवासी दरोगा शरद कुमार मुरादाबाद जनपद के डिलारी थाने में तैनात थे। वह रविवार को प्रयागराज से लौट रहे थे। ट्रेन से उतरने के बाद वह जैसे ही जंक्शन के प्लेटफार्म 2 पर उतरे तो अचानक गश खाकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद टीम ने उन्हें सीपीआर देने का प्रयास किया, मगर कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं। सूचना पर रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। दरोगा की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह लंबे समय तक बरेली कोतवाली में भी तैनात रहे थे। बता दें कि शनिवार को घर में पहुंचे सिपाही धर्मवीर सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...