IPL ने रातोंरात बना दिया सुपरस्टार! खेती छोड़कर क्रिकेट में लौटे अशोक शर्मा ने फेंकी टूर्नामेंट की सबसे तेज गेंद
नई दिल्ली: सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, यह बात तो सही है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) वो मंच है जहां एक अच्छा मौका और एक शानदार प्रदर्शन किसी भी अनजान युवा खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना सकता है।
ऐसा ही करिश्मा हुआ है 23 वर्षीय अशोक शर्मा के साथ। गुजरात टाइटंस के इस तेज गेंदबाज ने IPL 2026 में 154.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर पूरे देश में सनसनी मचा दी। यह गेंद अभी तक इस सीजन की सबसे तेज गेंद बनी हुई है।
गरीब गांव से IPL स्टार तक का सफर
अशोक शर्मा राजस्थान के जयपुर के पास रामपुरा गांव के रहने वाले हैं। महामारी के दौरान जब उनका कोच का निधन हो गया, तो टूटे अशोक ने क्रिकेट अकादमी छोड़ दी और पिता के साथ खेती करने लगे। उस वक्त लगा था कि उनका क्रिकेट करियर हमेशा के लिए खत्म हो गया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
एक दिन उन्हें फास्ट बॉलर टैलेंट हंट की जानकारी मिली। अशोक वहां पहुंचे और 140 km/h से ज्यादा की रफ्तार से गेंद फेंककर सबको चौंका दिया। इसी प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया।
ट्रायल में अशोक ने कमाल कर दिया — एक ही ओवर में संजू सैमसन और जोस बटलर जैसे बड़े बल्लेबाजों को आउट करके सबको हैरान कर दिया। यहीं से उनकी पहचान बनी।
IPL सफर
- मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 90 लाख रुपये में खरीदा
- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के लिए 22 विकेट लेकर उन्होंने IPL कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया
- IPL 2026 में डेब्यू मैच में ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज मार्को जानसेन को अपना पहला शिकार बनाया
अशोक शर्मा की कहानी सिर्फ तेज गेंदबाजी की नहीं, बल्कि हार न मानने, किस्मत पर भरोसा रखने और मुश्किल वक्त में भी वापसी करने की मिसाल है।
