Uttrakhand: गुलदार से भिड़कर दो लोगों की जान बचाने वाले राजेंद्र धामी सम्मानित

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

टनकपुर, अमृत विचार। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर 25 सितंबर 2023 को हुई घटना में अद्वितीय साहस दिखाने वाले टनकपुर पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह धामी को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शॉस ओढ़ाकर सम्मानित किया।

ग्राम जौलपुर धाम निवासी पूरन तिवारी और पान सिंह दोपहिया वाहन से अपने गांव लौट रहे थे, तभी अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में दोनों सड़क पर गिर पड़े और गुलदार पूरन तिवारी को झाड़ियों की ओर घसीटने लगा।

इस दौरान राजेंद्र सिंह धामी ने साहस दिखाते हुए गुलदार को खदेड़ दिया और दोनों घायलों को सुरक्षित निकालकर निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से दोनों की जान बच गई।

संबंधित समाचार