Bareilly: अतीक के रिश्तेदार सद्दाम का नाम लेकर मांगी 20 लाख की रंगदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दबंगों ने प्लाट पर कब्जा छोड़ने के बदले पीड़ित से 20 लाख रुपयों की रंगदारी मांगी है। उनका कहना है कि वह लोग अतीक अहमद के रिश्तेदार से जुड़े है। जब चाहे कुछ भी करा सकते है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारादरी थाना के बुखारपुरा के रहने वाले बच्चू सिंह ने बताया कि उनके ताऊ नन्हें लाल की बीमारी के चलते 1995 में मृत्यू हो गई थी। उनकी ताऊ की जमीन में हिस्सा था, लेकिन चक महमूद के रहने वाले हनीफ मियां, इस्माइल गद्दी, आसिफ समेत अन्य लोगों ने उस जमीन की फर्जी वसीहत बनवा ली। 

अब आरोपी उसे उसकी जमीन देने के बदले 20 लाख रुपयों की रंगदारी मांग रहे है। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उसे अतीक अहमद के रिश्तेदार सद्दाम गद्दी के नाम की धमकी देते हुए रुपये न मिलने पर उसे मारने की धमकी दे रहे है। एसएसपी के आदेश के बाद बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार